प्रदेश ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रिकांगपिओ में बरसी आफत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति और जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के धुंधी क्षेत्र में रविवार को ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एनएच-003 पर सोलंगनाला से आगे लाहुल तक दो पहिया वाहनों के लिए मार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी के दौरान पर्यटक वाहन भी बर्फ की हल्की परत पर फंस गए, लेकिन पुलिस और बीआरओ के कर्मचारियों ने पर्यटकों और उनके वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के पास बर्फबारी शुरू हुई और काफी संख्या में पर्यटक लाहुल की तरफ रविवार को निकले थे।

टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में दो से तीन इंच, अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में भी दो से तीन इंच, सिस्सू में दो इंच, कोकसर में तीन इंच और आसमान के इलाकों में एक से दो इंच के आसपास बर्फबारी हुई थी।शिंकुला में आधा फुट हिमपातरोहतांग दर्रा में चार इंच ताजा हिमपात, शिकुंला में आधा फुट, बारालाचा दर्रा में पौने एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। लाहुल घाटी में बर्फबारी होने से रविवार स्थानीय लोग घरों में ही दुबके रहे। लाहुल-स्पीति और मनाली पुलिस ने मोर्चा संभाला और पर्यटकों को मनाली की तरफ भेजना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *