शिमला, सुरेंद्र राणा:हरियाणा में आज होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस विधायक कसौली से हरियाणा की ओर निकल चुके हैं। रविवार को कांग्रेस ने अपने 37 में से 31 विधायकों को शिमला से कसौली शिफ्ट कर दिया था ताकि समय से हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पहुंचा जा सके।
कसौली के रमाडा होटल में इन विधायकों को ठहराया गया था यह होटल चंडीगढ़ से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस बल के साथ इन सभी विधायकों को सोलन के कसौली से हरियाणा के लिए भेजा जा रहा है।
