नहीं मिल रहे कमर्शियल सिलेंडर, ठंडे पडऩे लगे चूल्हे, ढाबा संचालक परेशान, इंडक्शन से चला रहे काम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण होटलों और ढाबों के चूल्हे अब ठंडे पडऩे लगे हैं। ऐसे में अब ढाबा संचालक गैस चूल्हे के बजाय अब इंडक्शन से काम चला रहे हैं। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण ढाबा और होटलों गैस सिलेंडर का स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ऐसे में अब गैस की कमी से जुझ रहे ढाबा संचालक जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। ढाबा संचालकों ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में कई ढाबे बंद करने पड़े हैं हाईवे के किनारे पर स्थित कई ढाबा मालिकों ने लकड़ी के तंदूर की भ_ियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई ढाबा संचालकों ने इंडक्शन से खाना बनाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *