BREAKING NEWS: पंजाब दस्तकशिमला में सियासी हलचल: हरियाणा कांग्रेस में बगावत की आहट?

Spread the love


​शिमला | [सुरेंद्र राणा] हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सियासत की बिसात बिछ चुकी है। राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाली वोटिंग से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के विधायक अचानक शिमला पहुंच गए हैं।
​10 गाड़ियों का काफिला और ‘ऑपरेशन शिमला’
​जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायकों का एक बड़ा जत्था लगभग 10 गाड़ियों के काफिले में देर शाम शिमला पहुंचा। इन विधायकों को शिमला के एक आलीशान में ठहराया गया है। विधायकों की इस अचानक रवानगी ने हरियाणा से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
​क्या फिर होगी बगावत?
​राज्यसभा चुनाव (जो 16 मार्च को प्रस्तावित हैं) से ठीक पहले विधायकों का इस तरह एकजुट होकर हिमाचल पहुंचना कई संकेत दे रहा है:
​क्रॉस वोटिंग का डर: क्या कांग्रेस को अपने ही विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग का खतरा सता रहा है?
​बगावत की संभावना: चर्चा है कि निर्दलीय उम्मीदवार की एंट्री के बाद हरियाणा कांग्रेस के भीतर खींचतान बढ़ गई है।
​किलेबंदी: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के चलते विधायकों को यहाँ सुरक्षित रखने की रणनीति अपनाई गई है।
​हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, लेकिन जीत के लिए जरूरी आंकड़ों और भीतरघात की आशंका ने पार्टी की नींद उड़ा दी है। अब देखना यह होगा कि शिमला की वादियों में ठहरे ये विधायक राज्यसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाते हैं या फिर कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *