हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल और LPG की उपलब्धता पर्याप्त, लोगों को घबराने की नहीं आवश्यकता – मुख्य सचिव

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल और LPG की उपलब्धता पर्याप्त, लोगों को घबराने की नहीं आवश्यकता – मुख्य सचिव

ईरान-इजरायल-अमेरिकी युद्ध के चलते दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस उपलब्धता प्रभावित हुई है। भारत में भी इसका अब थोड़ा असर देखने को मिल रहा है। मौजूदा हालात को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा है कि हिमाचल में पेट्रोल डीजल और एलपीजी की फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है ऐसे में लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और LPG उपलब्ध है।

प्रदेश में कमर्शियल सिलेंडर की कुछ कमी आई है जिसके लिए सरकार ने सिविल सप्लाई के तहत सिलेंडर का स्टॉक रिलीज किया है। ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर सप्लाई को नियमित जारी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रदेश सरकार लगातार एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रदेश में मॉनिटरिंग कर रही है। सभी जिला उपायुक्त, खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग और तेल कंपनियों को लगातार ताजा हालातों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इस बारे में केंद्र सरकार भी गंभीर है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। गैस आपूर्ति का मामला केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र ने घरेलू एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता बनाया है।पूरी स्थिति पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार नजर बनाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *