हिमाचल में बनेंगी 1538 किलोमीटर की 294 सड़कें, विभाग ने जारी किए टेंडर नोटिस

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 शुरू हो गया है। इस चरण के तहत प्रदेश में 294 सड़कों के निर्माण और विस्तारीकरण के लिए टेंडर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से दूरदराज के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को करीब 2247 रुपये की राशि मंजूरी की है। योजना में 1538 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण होगा।इस चरण में विशेष रूप से उन बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ने पर ध्यान दिया गया है, जहां अब तक आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। योजना के तहत प्रदेश की लगभग 250 बस्तियों को पहली बार पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। जिन सड़कों के लिए निविदाएं आमंत्रित की है, उनमें नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ कई मार्गों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *