हिमाचल में 396 पंचायतों की नई सिरे से बनेंगी मतदाता सूचियां, जानें पूरा मामला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में 396 पंचायतों की मतदाता सूचियां नए सिरे से तैयार होंगी। नई पंचायतों के गठन और डिलिमिटेशन के चलते कई पंचायतों के वार्ड इधर से उधर हो गए हैं। प्रदेश में 136 नई पंचायतें गठित की जा चुकी हैं, जबकि 62 नई पंचायतें और बनने जा रही हैं। प्रभावित पंचायतें और नई पंचायतों दोनों की मतदाता सूचियां नए सिरे से बनेंगी। जानकारी के अनुसार नई पंचायतों के गठन और वार्डों के पुनर्संयोजन के कारण कई गांवों और वार्डों को एक पंचायत से दूसरी पंचायत में जोड़ा गया है। इइस बदलाव के चलते पुरानी मतदाता सूचियों में संशोधन संभव नहीं है। इसलिए प्रभावित पंचायतों में पूरी मतदाता सूची दोबारा तैयार की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक मतदाता का नाम सही पंचायत और वार्ड में दर्ज हो। राज्य निर्वाचन आयोग 25 मार्च से इस पूरी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करेगा। इसके लिए पंचायतीराज विभाग को आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची तैयार करने के दौरान वार्डों की नई सीमाओं के अनुसार मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *