हिमाचल आ रहे उपराष्ट्रपति, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, वीवीआईपी मूवमेंट के लिए राज्य सरकार कर रही तैयारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: राज्य सरकार के बजट सत्र से ठीक पहले हिमाचल में वीवीआईपी मूवमेंट होने जा रही है। एक तरफ देश के उपराष्ट्रपति कांगड़ा जिला का दौरा करेंगे, दूसरी तरफ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया मंडी जिला के दौरे पर आ रहे हैं। दोनों का ही इस पद पर आने के बाद पहला दौरा होगा। राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग इस दौरे की तैयारी में जुट गया है। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वे इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। इस पद पर आने के बाद हिमाचल का उनका पहला दौरा होगा।

दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मंडी जिला के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 14 और 15 मार्च का होगा। जस्टिस सूर्यकांत ने नवंबर 2025 में यह पद संभाला था। अब 14 मार्च को वह मंडी जाकर डिस्टिक कोर्ट परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का भी एक कार्यक्रम उनकी अध्यक्षता में होगा। इन दोनों महानुभावों के दौरे की तैयारी में दोनों जिलों का जिला प्रशासन राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *