सुक्खू आज मंडी में, नेगी का दौरा आगे खिसका, CM नेरचौक मेडिकल कालेज में करेंगे रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ

Spread the love

शिमला, ब्यूरो;राज्यसभा चुनावों के बीच मंडी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक दिवसीय दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का मंडी का दौरा आगे सरक गया है। मंडी में कांग्रेस और सुक्खू सरकार के मंत्रियों के ताबड़तोड़ दौरे से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में राजनीतिक सरगर्मियां बढ गई हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिवसीय दौरे के दौरान मंडी छह मार्च को मंडी आएंगे, जबकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का दौरा आगे सरक गया है। यह दौरा सात मार्च को प्रस्तावित था। अब राजस्व मंत्री 13 मार्च को आएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छह मार्च को मंडी जिला के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह शिमला से हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां से वह सडक़ मार्ग द्वारा नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां रोबोटिक सर्जरी सुविधा का उदघाटन करेंगे तथा मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा के दियारगी में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद शिमला लौटेंगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि छह मार्च सीएम सुक्खू नेरचौक मेडिकल कालेज में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करेंगे और दयारगी में जनसभा को संबोधित करेंगे।जन शिकायत निवारण समिति की बैठक अब 13 कोमंडी जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक, जो पहले सात मार्च को प्रात: 11 बजे विपाशा सदन मंडी में आयोजित की जानी निर्धारित थी, वह प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। मंडी में अब यह बैठक 13 मार्च को पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि जन शिकायत निवारण समिति की बैठक सात मार्च की बजाय 13 मार्च को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *