शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला राजधानी के रुल्दूभट्ठा वार्ड स्थित ईदगाह कॉलोनी में गुरुवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में तीन से चार मकान जलकर राख हो गए हैं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
