हिमाचल: इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 62 हजार मामलों को निपटने का लक्ष्य

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और मुख्य संरक्षक गुरमीत सिंह संधावालिया और विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण एवं कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश राज्य के सभी न्यायालयों में अदालत लगेगी। लगभग 62 हजार मामलों को निपटने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में एमवी चालान मामलों में ई-पे(ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाउंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है। यह जानकारी राज्य विधिक प्राधिकरण के सदस्य सचिव और जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत सिंह ठाकुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *