प्रदेश में अधिकतम पारा चढ़ा, मार्च में ही सताने लगी तपिश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा, मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारे में अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 8.2, भुंतर 7.2, कल्पा 5.6, धर्मशाला 10.5, ऊना 11.0, नाहन 13.1, केलांग -0.2, पालपमुर 11.0, सोलन 9.3, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.2, मंडी 9.0 बिलासपुर 11.0, डलहाैजी 13.7, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुकुमसेरी 3.7, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 5.8, बरठीं 8.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.9, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.2 व नेरी में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *