ब्रेकिंग: हिमाचल से कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलानः कांगड़ा जिले के अध्यक्ष को मैदान में उतारा; सीएम सुक्खू की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से अनुराग शर्मा राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने देश में 6 नामों के साथ उनके नाम की भी घोषणा की है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में ही कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *