शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। पोस्ट कोड 26002 और 26003 के लिए करेक्शन विंडो भी खोली गई है। अभ्यर्थी 7 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 26004 की परीक्षा 20 मार्च, गणित अध्यापक पोस्ट कोड 26003 की परीक्षा 26 मार्च, लैबोट्ररी असिस्टेंट(केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) पोस्ट कोड 25017 की परीक्षा 28 मार्च, साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी)पोस्ट कोड 25015 की परीक्षा 28 मार्च, लैबोट्ररी असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25019 की परीक्षा 29 मार्च, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड 25016 की परीक्षा 29 मार्च को होगी।
परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड का लिंक आ जाएगा। इससे अभ्यर्थी रोल नंबर या एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस से भी भेजी जाएगी। आयोग ने पोस्ट कोड 26002 अंग्रेजी अध्यापक व पोस्ट कोड 26003 गणित अध्यापक के लिए करेक्शन विंडो भी खोल दी है। यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन करते समय कोई त्रुटि कर दी है तो वह 4 से 7 मार्च तक इसे ठीक कर सकता है। सुधार के लिए 100 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।
पदों को भरने के लिए सीबीटी का शेड्यूल जारी कर दिया है। अंग्रेजी और गणित के अध्यापक पदों पर जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे आवेदन में सात मार्च तक सुधार कर सकते हैं। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग
