भाजपा पार्षद को सस्पेंड करने पर भड़की बीजेपी, महापौर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा असंवैधानिक तरीके से पद पर बने हुए हैं महापौर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र चौहान: निगम शिमला के मासिक बैठक में पार्षदों के हंगामे पर सस्पेंड किए गए कृष्णा नगर वार्ड से भाजपा पार्षद बिट्टू पाना के समर्थन में बीजेपी ने नगर निगम महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर महापौर के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की और गुंडागर्दी से नगर निगम को चलाने के आरोप लगाए हैं।भाजपा ने नगर निगम महापौर का पद पर बने रहना गैर कानूनी व असंवैधानिक करार दिया है और कहा है कि सुरेंद्र चौहान किस अधिकार और शक्ति से पार्षद को सस्पेंड कर रहे हैं उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि महापौर गैर कानूनी तरीके से पद पर बने हुए हैं और मासिक बैठक में भाजपा पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा अपने पार्षदों के साथ खड़ी है और महापौर की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी।बाइट…. केशव चौहान…. जिला अध्यक्ष शिमला भाजपा वहीं सस्पेंड किए गए पार्षद बिट्टू पाना ने कहा कि महापौर के तौर पर सुरेंद्र चौहान का कार्यकाल पूरा हो चुका है ऐसे में उन्हें किसी पार्षद को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह खुद भी अब पार्षद ही रह गए हैं। नगर निगम की मासिक बैठक में। जब भाजपा पार्षदों ने उनसे पूछा कि वह किस अधिकार से सदन को चला रहे हैं और कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना कहां है तो उन्होंने भाजपा पार्षदों से बदसलूकी कर दी जो बर्दाश्त नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *