छह मार्च तक मौसम साफ, आगे कैसे हैं आसार, ताबो में सबसे कम, ऊना में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज जानिए

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले सात दिनों तक किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी लोगों को फिलहाल बारिश, आंधी या बर्फबारी से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस चार से दो डिग्री के बीच रहा, जबकि मध्य पर्वतीय इलाकों में यह चार से 12 डिग्री और मैदानी इलाकों में सात से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सोमवार से लेकर छह मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। सात मार्च को ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *