CM पर बीजेपी का बड़ा हमला, रणधीर शर्मा बोले पूरे उपद्रव के सूत्रधार सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: दिल्ली मे आयोजित AI समिट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत जारी है। बीजेपी नेता रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि AI समिट की मेजबानी बीजेपी ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने की थी, ऐसे में वहां हुआ विरोध और उपद्रव राष्ट्रविरोधी कृत्य है और इसके सूत्रधार खुद मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी ने पूरे मामले की केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है।वीओ,,,बीजेपी नेता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रविरोधी तत्वों को संरक्षण दिया और उन्हें हिमाचल लाकर चिड़गांव में ठहराया गया। उनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस को उपद्रवियों को ले जाने से रोका गया और हिमाचल पुलिस की कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई।बीजेपी ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कहा है कि सच्चाई सामने लाने के लिए यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।रणधीर शर्मा ने RDG के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के बावजूद मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर न तो प्रधानमंत्री से मुलाकात की और न ही वित्त मंत्री से प्रदेश के हितों पर चर्चा की। बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने प्रदेश के हितों की बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *