शिमला में पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की, PM मोदी का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला में आज उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब पुलिस और हिमाचल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। यह प्रदर्शनकारी अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की और पुलिस पर प्रधानमंत्री के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया। हिमाचल यूथ कांग्रेस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन का भी समर्थन किया। संगठन के प्रभारी नारायण ओझा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं।हिमाचल यूथ कांग्रेस के प्रभारी नारायण ओझा ने कहा कि देश की सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस डील का नुकसान देश को बड़े स्तर पर होने वाला है। उन्होंने एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है और यहां प्रदर्शन करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष में रहते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भाजपा नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने भी कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *