हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू हंगामे के पूरे आसार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के उपरांत सदन में शोकोद्गार किया जाएगा।पहले दिन आरडीजी पर चर्चा का प्रस्तावसत्र के पहले ही दिन संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रस्ताव लाएंगे। माना जा रहा है कि इस विषय पर सदन में तीखी बहस हो सकती है।विपक्ष का रुख सख्तपरंपरा के अनुसार विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की मांग कर सकता है। ऐसे में सदन में हंगामे के आसार हैं। तीन दिन पहले हुई ऑल पार्टी मीटिंग में भाजपा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आरडीजी कोई स्थायी प्रावधान नहीं था और इसे 17 राज्यों में बंद किया जा चुका है।दो चरणों में होगा बजट सत्रफिलहाल 16 से 18 फरवरी तक तीन बैठकें निर्धारित की गई हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे चरण की तिथि अभी तय नहीं हुई है।महत्वपूर्ण विधेयकों पर पुनर्विचार सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 को पुनर्विचार के लिए सदन में रखा जाएगा। प्रस्तावित संशोधन के तहत नगर निगम के महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल बढ़ाकर पांच वर्ष करने का प्रावधान है।इसके अलावा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भू-संपदा (विनियमन और विकास हिमाचल) हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 को भी पुनर्विचार के लिए प्रस्तुत करेंगे। इस संशोधन में रेरा अध्यक्ष के चयन पैनल से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर नियुक्ति प्रक्रिया को कार्यपालिका के अधीन करने का प्रावधान किया गया है। इस पर भी सदन में संशोधन की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *