चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस का कड़ा प्रहार

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें नशा तस्करों के नेटवर्कों को डिस्मेंटल किया जा रहा है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रोहड़ू में नशा तस्करी के मुकदमा नंबर 5/26 पंजीकृत दिनांक 2 फरवरी में पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों, जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच टीम द्वारा सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण से सामने आया कि नशे के इस कारोबार में कुछ और लोग भी शामिल हैं।इसी

आधार पर दिनांक 10 फरवरी को थाना रोहडू पुलिस ने तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है, जिसमें पाया गया कि आरोपी जशनदीप जिला शिमला के कई इलाकों में चिट्टा की सप्लाई करता था, जहां उसका मुख्य साथी चिडगांव निवासी आरोपी विजेन्दर मेहता उर्फ छोट्टू था। आरोपी विजेन्दर मेहता उर्फ छोट्टू जशनदीप से चिट्टा खरीद कर स्थानीय लोगों को बेचता था। 13 फरवरी को थाना रोहड़ू की टीम द्वारा गहन जांच और टेक्निकल सर्विलांस करके व उत्तराखंड व नेपाल पुलिस की संयुक्त मदद से वांछित आरोपी विजेन्दर को 48 घंटे के अन्दर ऑपरेशन करके वनवासा नामक स्थान जो कि भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित है, से पकड कर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ पहले से ही 03 मुकदमे ND&PS के दर्ज हैं। इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुकदमा की तफतीश हर पहलू पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *