पंजाब दस्तक,शोक समाचार: दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार सरला माहेश्वरी का निधन, मीडिया जगत ने खोई एक प्रखर आवाज

Spread the love

पंजाब दस्तक,शोक समाचार: दूरदर्शन की वरिष्ठ पत्रकार सरला माहेश्वरी का निधन, मीडिया जगत ने खोई एक प्रखर नई

दिल्ली/ब्यूरो: दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ पत्रकार सरला माहेश्वरी जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जब सरला जी बोलती थीं, तो थम जाता था वक्तसरला माहेश्वरी जी की पत्रकारिता और उनके समाचार पढ़ने का अंदाज़ इतना प्रभावशाली था कि जब वे स्क्रीन पर आती थीं, तो लोग टकटकी लगाकर उन्हें देखते थे। जब वे समाचार बोलना शुरू करती थीं, तो हर तरफ सन्नाटा छा जाता था और लोग मंत्रमुग्ध होकर एक-एक शब्द को ध्यान से सुनते थे। उनकी आवाज़ में वो जादू और गंभीरता थी जो आज के दौर में दुर्लभ है।’पंजाब दस्तक’ परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिइस दुखद समाचार पर ‘पंजाब दस्तक’ के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा एवं पूरी टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा:”सरला माहेश्वरी जी का निधन पत्रकारिता के एक स्वर्णिम युग का अंत है। वे न केवल एक बेहतरीन समाचार वाचक थीं, बल्कि एक ऐसी पत्रकार थीं जिन्होंने हमेशा तथ्यों और निष्पक्षता को सर्वोपरि रखा। उनका जाना हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।”पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित जीवनसरला माहेश्वरी जी को उनकी स्पष्ट आवाज, सौम्य व्यवहार और समाचारों के प्रति उनकी गहरी समझ के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके द्वारा स्थापित किए गए मानक आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।पंजाब दस्तक की पूरी टीम इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *