मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल पर आया मैसेज; 10 स्कूलों में छुट्टी

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: मोहाली में करीब 10 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

डीईओ गिन्नी दुग्गल ने बताया कि 10 स्कूलों को धमकी मिली है। जिसमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी आई है। उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों को कहा गया कि वह मेल चेक करें। इसके साथ ही इस मामले संबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

सुबह जैसे ही स्कूल खुले उसके बाद स्कूलों को मेल मिले। इसके बाद पुलिस की टीमें अलर्ट मोड़ पर गईं और स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *