पहले चरण में तीन दिन का ही होगा बजट सत्र, फिर लगेगा ब्रेक

Spread the love

शिमला सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र पहले चरण में तीन दिन 16 से 18 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद ब्रेक होगा। दूसरे चरण की तिथियां राज्य सरकार से विधानसभा को कार्य सूची मिलने के बाद तय होंगी। बजट सत्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक का आयोजन किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए स्पीकर ने कहा कि अभी तीन सीटिंग रखी गई हैं। सभी विधायक अपने प्रश्न दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के तीन हिस्से होते हैं। पहले राज्यपाल का अभिभाषण होता है। उसके बाद चर्चा होती है, जैसे ही चर्चा समाप्त होती है तो बजट का प्रस्तुतीकरण होता है।सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक भी हुईशिमला चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र यानी बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक का आयोजन विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस बैठक में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, वन एवं राजस्व, केके पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी, जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप, महानिरीक्षक सतर्कता संतोष पटियाल समेत कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अभी पहले चरण की शुरुआत हो रही है। सरकार की ओर से कार्य सूची अभी दी जानी है। वर्तमान परिस्थितियों में केंद्र ने आरडीजी को बंद कर दिया है, ऐसे में अब बजट को नए सिरे से तैयार किया जाना है। इसमें समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रवेश पत्र ऑनलाइन के बजाय हस्तलिखित माध्यम से जारी किए जाएंगे। चूंकि अभी हाल ही में हिमाचल ई-विधान को छोड़कर राष्ट्रीय ई-विधान यानी नेवा को अपनाया है, जिसका कार्य अभी प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *