वेव एस्टेट पार्क में लगीं नई बेंच, जल्द होगा सौंदर्यीकरण और झूलों की मरम्मत

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: वेव एस्टेट पार्क में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की पहल पर नई बेंच लगा दी गई हैं। पिछले काफी समय से स्थानीय लोग पार्क में बैठने की बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नई बैंच लगने से सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी।
RWA के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बेंच लगाने के साथ-साथ पार्क से जुड़ी अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क में फूल लगाए जाएंगे, जिससे यह और ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आएगा। इसके अलावा पार्क में लगे टूटे हुए झूलों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा, ताकि बच्चों को खेलने में कोई परेशानी न हो।

पंजाब दस्तक से बातचीत के दौरान मनोज शर्मा ने कहा कि RWA स्थानीय लोगों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा और पार्क को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उनका कहना है कि आने वाले समय में वेव स्टेट पार्क को एक आदर्श और सुविधाजनक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

अब देखना होगा कि RWA यह मांगे कब तक पूरा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *