मदर ऑफ ऑल डील्स” भारत की आर्थिक शक्ति का वैश्विक उद्घोष, मोदी नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि : सुरेश कश्यप

Spread the love

शिमला सुरेंद्र राणा,सांसद सुरेश कश्यप ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के सफल निष्कर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने इसे “Mother of All Deals” बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को विश्व के सबसे बड़े रणनीतिक आर्थिक साझेदारों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है।सांसद कश्यप ने कहा कि विश्व की चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह आधुनिक, नियम-आधारित व्यापार साझेदारी भारत@2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी। लगभग 24 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त बाजार के साथ यह समझौता भारत और यूरोप के करीब 2 अरब लोगों के लिए अभूतपूर्व अवसरों का द्वार खोलेगा।उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को यूरोपीय बाजारों में 99% से अधिक निर्यात मूल्य पर अभूतपूर्व बाजार पहुंच मिलेगी। विशेष रूप से कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, चाय, कॉफी, मसाले, खेल सामग्री, खिलौने, रत्न एवं आभूषण तथा समुद्री उत्पाद जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में शुल्क समाप्त होने से भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।सुरेश कश्यप ने कहा कि यह समझौता भारतीय MSMEs के लिए भी अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे यूरोपीय वैल्यू चेन में शामिल होकर दीर्घकालिक निवेश और व्यापार विस्तार कर सकेंगे। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए भी यह समझौता किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अब वैश्विक मंच पर अपने हितों की रक्षा करते हुए व्यापार के नए मानक स्थापित किए हैं। यह समझौता न केवल आर्थिक, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और भारत–यूरोप संबंधों को पारंपरिक दायरे से निकालकर आधुनिक, बहुआयामी साझेदारी में परिवर्तित करेगा।अंत में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की निरंतर सक्रिय कूटनीति का परिणाम है। यह समझौता भारत को वैश्विक व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *