बॉर्डर 2’ ने रचा इतिहास, रिलीज के पहले दिन ही बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनर

Spread the love

मुंबई: बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म 2026 की बिगेस्ट ओपनर हिंदी फिल्म बन चुकी है। शुक्रवार शाम 9 बजे तक फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दमदार ओपनिंग से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि फिल्म का कुल बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही थिएट्रिकल, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के साथ-साथ ओटीटी डील के जरिए 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यानी बॉक्स ऑफिस पर टिकट बिक्री से पहले ही फिल्म अपनी लागत का बड़ा हिस्सा निकाल चुकी है।फिल्म की मजबूत प्री-रिलीज कमाई और पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘बॉर्डर 2’ कई नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *