पालमपुर में वर्षों बाद हिमपात, धौलाधार की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर

Spread the love

कांगड़ा/पालमपुर, ओमांश: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर क्षेत्र में वर्षों बाद हिमपात दर्ज किया गया है। कंडवाड़ी, बनूरी और मोलीचक्क में भी बर्फबारी हुई है, जबकि बर्फ के फाहे मैदानी इलाकों में भी नजर आए। मौसम के अचानक बदले मिजाज से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।बारिश और तेज हवाओं के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रचंड ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बर्फबारी से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे जनजीवन और अधिक प्रभावित हुआ है।धौलाधार की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में कंपकंपी छूट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *