शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। इसके चलते राज्य में दोबारा बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को प्रदेश में भारी बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 29 जनवरी से मौसम के साफ होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान सुंदरनगर, शिमला, कांगड़ा, मुरारी देवी, भुंतर और जोत क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।
