ओल्ड मनाली के पास चार मंजिला मकान राख, 6 लाख का नुकसान

Spread the love

कुल्लू: काजल: कुल्लूपर्यटन नगरी मनाली में ओल्ड मनाली ब्रिज के पास चार मंजिला मकान में आग लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज की घटना रात को अचानक घटी। आग की लपटें उठते ही चारों तरफ अफरा तफरी का का माहौल बना। लोग आग बुझाने में जुटे। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से कर्मचारी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन केंद्र मनाली के फायर आफिसर सरनपत ने जानकारी दी कि आग की घटना रात को ओल्ड मनाली ब्रिज के पास घटी है।

यहां एक चार मंजिला मकान आग लगी थी।यह मकान सुंदर सिंह पुत्र श्री हीरा लाल का है। आग की घटना से संपत्ति का नुकसान लगभग 6,00,000 हुआ है। जिसमें दो कमरों, रसोई के सामान और फर्नीचर आग में जल गए हैं। वहीं बचाई गई संपत्ति = लगभग 50,00,000 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *