दीवार गिरने से नेपाली दंपति की मौत, डंगे का काम करते पेश आया दर्दनाक हादसा, मौके पर तोड़ा दम

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के कोटखाई में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में नेपाली मूल के दंपति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार छमरोता गांव तहसील कोटखाई में रहते हैं। उनके घर पर दंपति प्रेम और अनिता डंगे का काम कर रहे थे। अचानक घर की एक दीवार ढह गई और दोनों दीवार के नीचे दब गए। हादसे की सूचना 108 हेल्पलाइन पर पहुंची और मौके पर कोटखाई पुलिस पहुंची।पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ और दंपति काम में पूरी तरह व्यस्त थे। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह पता चलेगा कि दीवार गिरने का कारण क्या था और हादसे में कोई लापरवाही हुई या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *