शिमला, सुरेन्द्र राणा:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कर योजना में कुछ बदलाव किये गए हैं। इसका कांग्रेस पूरे देश में विरोध कर धरना प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल में भी कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद पहली बार वीरवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और इस अभियान को जनता के बीच में जाकर सफल बनाने के निर्देश दिए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदल दिया है और 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी उसको भी खत्म कर दिया है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है और हिमाचल में भी प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जिला अध्यक्षों के साथ पहली बैठक की गई जिसमें जिला व ब्लॉक स्तर पर जाकर मनरेगा का स्वरूप बदलने के खिलाफ प्रदर्शन करने और जनजागरण करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों के अधिकारों का हनन कर रही है। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेंगे जब तक केंद्र सरकार मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि जिस तरह से यह सरकार मनरेगा से बापू का नाम हटा रही है वैसे ही नोट से भी उनका फोटो हटा देगी।
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विनय कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्षों में महिलाओं युवाओं पर अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। वही दो जिला के अध्यक्षों की नियुक्ति न होने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है जल्द तैनाती कर दी जाएगी।वही विनय कुमार ने कहा कि अब दोबारा से कांग्रेस कार्यालय में मंत्री बैठेंगे ।जहां पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे बजट सत्र के बाद मंत्रियों को कांग्रेस कार्यालय में बैठना अनिवार्य किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया जा सके।
