अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मौलीजागरां में नगर निगम चंडीगढ़ की कार्रवाई, तोड़े अवैध ढांचे

Spread the love

चंडीगढ़, ब्यूरो:चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम यहां मौलीजागरां इलाके में प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति न बने। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जहां अतिक्रमण हटाया जाना था। वहां आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

इसके बाद प्रशासन ने मशीनें मंगवाकर अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया। वहीं, मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इन सभी को कई बार चेतावनी के साथ नोटिस भी दिया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद इन लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया जिसके बाद प्रशासन को आज ये कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में एक शराब का ठेका भी शामिल था, जिसने तय सीमा से बाहर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने ठेके के साथ किया गया पूरा अवैध अतिक्रमण तोड़ दिया। इसके अलावा जिन अन्य लोगों ने भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा थाए उनके ढांचों को भी हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *