फिर जेल से बाहर आएगा रेप-मर्डर का आरोपी गुरमीत राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मिली

Spread the love

नई दिल्ली। रेप और मर्डर के आरोप में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रही एक बार फिर जेल से बाहर आ रहे हैं। राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी गई है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जिला कारागार में बंद हैं। परौल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा।जानकारी के अनुसार राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैरोल के दौरान राम रहीम को तय शर्तों का पालन करना होगा और वह सिरसा डेरा परिसर से बाहर किसी आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेगा। प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी वह दोषी करार दिया चा जुका है। इन मामलों के बाद से राह रहीम कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है, जिसे लेकर राजनीति और सामाजिक स्तर पर विवाद भी उठते रहे हैं। इस बार फिर 40 दिन की पैरोल मिली है. इससे पहले भी राम रहीम को चुनावी माहौल के दौरान पैरोल दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *