साल के जश्न के लिए शिमला में पर्यटकों की भीड़ कुछ देर बाद हो जाएगा नए साल का आगाज

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: नए साल के आगाज़ में अब बस कुछ ही पल शेष हैं और ऐसे में पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से पूरी तरह गुलज़ार हो चुकी है। देशभर से आए सैलानी नए साल का स्वागत करने के लिए शिमला पहुँचे हैं। शहर का ऐतिहासिक रिज मैदान हो या माल रोड, हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्यटक नाच-गाने के साथ नए साल की खुशियाँ मना रहे हैं।नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।रिज मैदान में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ लोग हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, लोक नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। वहीं माल रोड पर डीजे की धुनों पर युवा देर रात तक थिरकते नज़र आ रहे हैं।शिमला पहुँचे पर्यटकों का कहना है कि नए साल के मौके पर शहर में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। परिवार और दोस्तों के साथ शिमला आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। कुछ ही देर में नए साल की शुरुआत हो जाएगी और इसके स्वागत के लिए शिमला से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। पर्यटकों के मुताबिक यहाँ का मौसम और माहौल जश्न को और यादगार बना रहा है, बस अगर बर्फ़बारी हो जाए तो जश्न में चार चाँद लग जाएँ।नए साल के मौके पर शिमला में जबरदस्त माहौल है। परिवार और दोस्तों के साथ यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मौसम भी शानदार है, बस बर्फ़बारी हो जाए तो मज़ा दोगुना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *