शिमला विंटर कार्निवल का आगाज, सीएम सुक्खू ने सांस्कृतिक दलों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:राजधानी शिमला में आज से 9 दिवसीय विंटर कार्निवाल का आगाज हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की पौषाकों और वाद्यय यंत्रों की धुनों के साथ सांस्कृतिक दलों को हरी झंडी दिखाकर कार्निवल का विधिवत शुभारंभ किया।इस दौरान महिलाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए महा नाटी डाली जिसमें मुख्यमंत्री ने ही हिस्सा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है विंटर कार्निवल के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति को जानने का युवाओं और पर्यटकों को मौका मिलेगा। पर्यटक शिमला पहुंच कर यहां के स्वच्छ वातावरण के साथ हिमाचल की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं।

विंटर कार्निवल के दौरान मॉलरोड व रिज मैदान में लोगों के मनोरंजन के लिए जगह जगह बेहरूपीये, जादूगर सहित कई अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देते नजर आएंगे। विंटर कार्निवाल में जगह जगह सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। विंटर कार्निवाल की पहली सांस्कृतिक संध्या में सारे गा मा पा की गायिका पायल ठाकुर और पंजाबी प्रसिद्ध गायक रोहनप्रीत सिंह धमाल मचाएंगे। वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी जिला प्रशासन की तरफ से पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।शिमला शहर को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर का ओवरऑल चार्ज एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के पास रहेगा। इसके साथ ही पांच सेक्टर में एक-एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *