आज हमीरपुर में चिट्टे पर चोट करेंगे सीएम, हजारों युवाओं के साथ पैदल यात्रा कर लोगों को करेंगे जागरूक

Spread the love

हमीरपुर, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला और धर्मशाला के बाद मंगलवार को हमीरपुर से चिट्टे पर चोट करेंगे। एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन हमीरपुर जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री दिल्ली से सुबह ही हमीरपुर आएंगे। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को इस वॉकथॉन के जरिए सरकार अपने साथ जोड़ेगी। इसमें चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का प्रण लिया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी हमीरपुर पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर थे और सोमवार शाम की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण दिल्ली ही रुक गए हैं। वह मंगलवार हमीरपुर आएंगे। रात को भी हमीरपुर में मुख्यमंत्री के रुकने का कार्यक्रम है। बुधवार को वह पेंशनर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिलासपुर जिला के घुमारवीं जाएंगे। शिमला में पेंशनर संघ के ज्वाइंट फ्रंट ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया था। घुमारवीं के बाद मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *