सीएम बोले- दो साल में बदलेंगे हिमाचल की तस्वीर, सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह दो साल में हिमाचल प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई की शुरुआत है। यह युद्ध गरीबों, किसानों के अधिकारों और महिलाओं के सम्मान का है। यह युवाओं के रोजगार का युद्ध है। सीएम ने कहा कि भाजपा के समय जनता के पैसे पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश की 4,500 बीघा जमीन 1.32 करोड़ में उद्योगपतियों को दे दी गई। सीएम सुक्खू वीरवार को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जनसंकल्प सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है। कांग्रेस सरकार ने सबसे ज्यादा राहत राशि भी उनके क्षेत्र में ही बांटी है। भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा नेता भ्रष्टाचार के जाल में फंसे हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि वह आम परिवार से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे हैं। कांग्रेस पार्टी और जनता ने उन पर भरोसा जताया। राजनीति में सच्चे सेवकों को घबराने की जरूरत नहीं होती। जनता का साथ है तो वह दावे के साथ कह सकते हैं कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर और 2032 में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह दो साल में हिमाचल प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई की शुरुआत है। यह युद्ध गरीबों, किसानों के अधिकारों और महिलाओं के सम्मान का है। यह युवाओं के रोजगार का युद्ध है। सीएम ने कहा कि भाजपा के समय जनता के पैसे पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश की 4,500 बीघा जमीन 1.32 करोड़ में उद्योगपतियों को दे दी गई। सीएम सुक्खू वीरवार को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जनसंकल्प सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है। कांग्रेस सरकार ने सबसे ज्यादा राहत राशि भी उनके क्षेत्र में ही बांटी है। भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले भाजपा नेता भ्रष्टाचार के जाल में फंसे हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि वह आम परिवार से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे हैं। कांग्रेस पार्टी और जनता ने उन पर भरोसा जताया। राजनीति में सच्चे सेवकों को घबराने की जरूरत नहीं होती। जनता का साथ है तो वह दावे के साथ कह सकते हैं कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर और 2032 में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।विज्ञापनमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता, कांग्रेस पार्टी, सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा और राजीव गांधी ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए। जो लोग कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर उंगली उठाते हैं, जो लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, वे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिमला के चक्कर में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए 20 लोग बैठाए हैं। इस प्रदेश की जनता पर भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ का जो कर्ज छोड़ा, उसे चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। छठे वेतन आयोग के तहत वेतन दे दिया। चुनाव से पहले 10 हजार करोड़ रुपये का एरियर छोड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं थे उन्हें कानून बनाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया। यह हमारी गारंटी नहीं थी। सत्ता में आने के बाद आर्थिक, प्राकृतिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया। सीएम ने कहा कि पहली कैबिनेट में ओपीएस का लाभ दिया। अगर राजनीतिक लाभ की बात होती तो 2027 में देते। जो सेवानिवृत्त हो गए थे, उन्हें तीन हजार पेंशन मिलती थी, अब 30 हजार मिलना शुरू हुई। इसके बाद केंद्र ने 1600 करोड़ देने बंद कर दिए।सुक्खू ने कहा कि 2023 में आई प्राकृतिक आपदा में केंद्र की टीम ने 9300 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया। इसमें से 2000 करोड़ देने की बात की। इसमें भी 500 करोड़ राज्य सरकार के हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्र से एक लाख और 30 हजार राज्य सरकार देती है। हमने आपदा प्रभावितों के लिए नियम कानून बदल दिए। जिस अधिकारी ने कहा कि नियम-कानून नहीं बदले जा सकते। हमने उस व्यवस्था को बदल दिया। 2025 की आपदा तो पहले से भी खतरनाक आई।कहा, ऑल्टो नहीं, 2027 में 52 सीटर वोल्वो में आएंगेमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पहले 800 कार खरीदी और फिर ऑल्टो। बोले- मैं ऑल्टो में दिखावे के लिए नहीं आता। आम आदमी का दर्द जानता हूं। उस ऑल्टो कार का जयराम ठाकुर ने मजाक उड़ाया। साल 2027 में हम 52 सीट जीतकर वॉल्वो में जनता के आशीर्वाद से विधानसभा में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *