बड़सर (हमीरपुर), सुरेन्द्र राणा: बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लिए 52 ऊर्जा लाइटों की महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की है। इससे न केवल रात के समय आवाजाही सुरक्षित होगी, बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रकाश व्यवस्था की समस्याओं का भी समाधान हुआ है।सबसे ज्यादा 22 लाइटें बड़सर व मैहरे बाजार में लगाई गई हैं, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र अब पहले से अधिक प्रकाशमान और सुरक्षित दिख रहा है।शेष लाइटें बड़सर की विभिन्न पंचायतों और प्रमुख स्थलों पर स्थापित की गई हैं, जिनमें—ग्राम पंचायत कनोह – 5 लाइटेंसठवीं – 5 लाइटेंसमैला मंदिर परिसर – 5 लाइटेंलोहडर – 5 लाइटेंसकरोह – 3 लाइटेंननावां – 5 लाइटेंइसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी आवश्यकता अनुसार एक-एक ऊर्जा लाइट लगाई गई है।रात्रिकालीन यातायात, सुरक्षा और आम जनजीवन में इन लाइटों से बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त कियापूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बड़सर क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद श्री अनुराग ठाकुर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सांसद महोदय लगातार विभिन्न माध्यमों से बड़सर क्षेत्र को विकासात्मक सहयोग देते आए हैं। 52 ऊर्जा लाइटों की यह सौगात उनके जनसेवा व विकास-समर्पण को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि इन लाइटों की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा, रोशनी और सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए वास्तविक राहत लेकर आया है।
