GSI टीम पहुंची शिमला, भट्टाकुफर में धंसी सड़क का किया निरीक्षण

Spread the love

शिमला, ब्यूरो: बीते शनिवार शिमला के भट्टाकुफर चौक में जमीन धंसने की घटना का निरीक्षण करने के लिए आज जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया GSI की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और जमीन धंसने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को HRTC बस के भार से सड़क धंसने के बाद एक लड़की नीचे गिर गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में ट्रैफिक जाम कर दिया था। लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण कंपनी की टनलिंग इसकी बड़ी वजह है।जांच को लेकर जिला प्रशासन पहले ही GSI को पत्र लिखकर मौके का निरीक्षण करने का आग्रह कर चुका था। ADM प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बताया कि टीम आज घटनास्थल पर पहुंची और तकनीकी मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के आरोपों की सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।इसी बीच स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने इस घटना के लिए फोरलेन कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि टनलिंग के दौरान बरती गई लापरवाही का नतीजा है कि सड़क धंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *