नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक आज, सीएम लेंगे भाग

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में पड़ोसी राज्यों के साथ चल रहे हिमाचल के मामलों पर अपनी बात रखेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में काउंसिल की बैठक फरीदाबाद में होने जा रही है। इस बैठक में इस बार प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी मामला आ सकता है। पिछले मानसून के सीजन में पहाड़ों में हुई अत्यधिक बारिश के कारण पंजाब के मैदानी क्षेत्र में पानी भरने से नुकसान हुआ। हिमाचल के अलावा पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी इस बार क्षति हुई है। ऐसे में आपदा राहत के लिए क्या कोई एकीकृत पॉलिसी की मांग इस बैठक में उठेगी, यह संभावना है। पोस्ट डिजास्टर नीड असेस्मेंट के तहत हिमाचल की जरूरत को अभी एड्रेस किया नहीं गया है। यह मामला भी मुख्यमंत्री उठा सकते हैं। इस काउंसिल की बैठक में इंटर स्टेट मामले ही चर्चा के लिए लिए जाते हैं।

पौंग और भाखड़ा डैम से विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के मामले लंबित हैं। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के साथ हिमाचल के हिस्सेदारी के मामले नहीं उलझे हैं। बीबीएमबी एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। जोगिंदरनगर के शानन बिजली प्रोजेक्ट का केस कोर्ट पहुंच गया है। इसलिए मुख्यमंत्री इन मसलों को भी इस बैठक में उठा सकते हैं। हिमाचल का जम्मू-कश्मीर के साथ सरचु और शिंकुला में बॉर्डर का झगड़ा है। दोनों राज्यों के आग्रह पर निशानदेही भी नए सिरे से हुई है, लेकिन अभी फाइनल फैसला नहीं हुआ है। यह मामला भी इस बैठक में उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *