मोहाली में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व — वेव एस्टेट में गुरुद्वारा और मंदिर के लिए जगह आबंटित, निवासियों में खुशी की लहर

Spread the love

मोहाली, 5 नवम्बर, सुरेन्द्र राणा: गुरु पर्व के शुभ अवसर पर मोहाली में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर विशेष दीवान, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इसी बीच, मोहाली के प्रतिष्ठित वेव एस्टेट में निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया गया। वेव एस्टेट मैनेजमेंट ने धार्मिक सौहार्द और समुदायिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुद्वारा और मंदिर निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है।मैनेजमेंट के इस फैसले से वेव एस्टेट के निवासी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस कदम को समाज में धार्मिक सहअस्तित्व और भाईचारे की मिसाल बताया। निवासियों का कहना है कि अब उन्हें अपने ही परिसर में पूजा-अर्चना और संगत के लिए स्थान मिलेगा, जिससे समुदाय में एकता और भी मजबूत होगी।गुरुद्वारा और मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *