शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश में आज और कल दो दिन तक बारिश व हल्की बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने आज ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिला में आंधी व तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
कल यानी पांच नवंबर को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। परसों से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने में अधिकतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा बना रहेगा। इसी तरह अधिक ऊंचे क्षेत्रों का न्यूनतम पारा सामान्य से कम और कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बना रहेगा। वहीं नवंबर माह में सामान्य बारिश सामान्य होगी।
