ठियोग के नमाणा गांव में भीषण आग

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:शिमला के ठियोग उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यार के गांव नमाणा में आज अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग हरीराम, संत राम, बालक राम और लायक राम के घरों में लगी।जानकारी के अनुसार, अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित कर दिया गया, लेकिन सड़क मार्ग संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच पाई हैं। फिलहाल स्थानीय लोग ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।अब तक की जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि आगजनी से संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *