मुद्दों पर ही होनी चाहिए बात, राजनीति में व्यक्तिगत कटाक्ष गलत- विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत में उबाल देखने के लिए मिल रहा है। सुधीर शर्मा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को कार्टून कहने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए। सरकार को भी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।- विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उनपर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मोहतरमा’ यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती है, वह बेलगाम है। यह देवभूमि है हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रहार करके किसी को कोई लाभ नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *