शिमला, सुरेंद्र राणा:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को कार्टून लिखने पर कांग्रेस भड़क गई है और सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी इसको लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर निशाना साधते हुए इस टिप्पणी को पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए विधायक की हताशा करार दिया है।नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में भाषा की गरिमा रही है और हिमाचल के लोग भी इसको पसंद करते हैं। लोकतंत्र में सरकार किसकी बनेगी यह लोगों का फैसला है लेकिन जो आपसी भाईचारा होता है इसे खराब नहीं करना चाहिए। सुधीर शर्मा द्वारा जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।सुधीर शर्मा क्या कहना चाहते हैं क्यों परेशान है ये वही जाने, लेकिन इस तरह की टिप्पणी से परहेज किया जाना चाहिए।वही नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्मचारी और पेंशनर हितेषी है। कांग्रेस सरकार ने ही प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस दिया है। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी को तीन प्रतिशत जो डीए दिवाली से पहले रिलीज किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैसे-जैसे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है वैसे ही अन्य वितीय लाभ भी कर्मचारियों को दिए जाएंगे। पूर्व की भाजपा सरकार 12 हजार करोड रुपए की देनदारियां छोड़ कर गई है और वर्तमान कांग्रेस सरकार उसे दे रही है।वही कांग्रेस के संगठन के गठन को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष व संगठन की नियुक्तियां इस महीने की अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में हो जाएगी पार्टी हाई कमान तय करता है किसे अध्यक्ष बनाना है। हाईकमान ने मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी नेताओं से राय ले ली है। सभी नेताओं के साथ बातचीत हो चुकी है और उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही संगठन विस्तार पर हाई कमान निर्णय ले लेगा। भाजपा कांग्रेस की चिंता छोड़ कर अपनी पार्टी पर ध्यान दें।
