CM सुक्खू ने दिखाई ई-टैक्सियों को हरी झंडी, HRTC में रेशनलाइजेशन की बताई ज़रूरत बोले महिलाओं की 50% सब्सिडी से भी हो रहा नुकसान

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सियों को हरी झंडी दिखाई।इस

योजना के तहत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दे रही है। मुख्यमंत्री ने टैक्सी मालिकों को चाबियाँ सौंपीं और बताया कि इस योजना पर अब तक 1.28 करोड़ रुपये की सब्सिडी खर्च की गई है।
हालांकि, उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी भी जताई और योजना में हुई देरी पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर साल HRTC को 750 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। HRTC में कर्मचारियों की संख्या अधिक है और यहां रेशननलाइज़ेशन की जरूरत है ताकि कामकाज में सुधार लाया जा सके।सीएम ने कहा कि HRTC पेंशनर्स की पेंशन देरी से मिलने का मामला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देख रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि HRTC बसों में महिलाओं को मिल रही 50 प्रतिशत किराया छूट से निगम को घाटा हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन भुगतान हर महीने की 15 तारीख तक सुनिश्चित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में भाषण दिया था, तो वहां हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को बिना जानकारी के सवाल नहीं उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *