Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई भागों में करवट बदल सकता है माैसम, बारिश के आसार

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार राज्य के मध्य पर्यतीय कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर के एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर से बादल छाए हुए हैं। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 4 अक्तूबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 5 अक्तूबर को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.5, कल्पा 10.2, धर्मशाला 16.5, ऊना 19.4, नाहन 22.1, केलांग 8.1, पालमपुर 17.0, सोलन 18.6, मनाली 14.6, कांगड़ा 20.5, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.2, हमीरपुर 20.9, कुफरी 15.1, कुकुमसेरी 7.8, नारकंडा 11.9, रिकांगपिओ 14.9, पांवटा साहिब 25.0, ताबो 7.7 व बजाैरा में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *