हिमाचल उत्सव में तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड

Spread the love

हिमाचल उत्सव में तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड

सोलन, सुरेन्द्र राणा; सोलन में आयोजित 21वें हिमाचल उत्सव की अंतिम संध्या में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हिमाचल गौरव अवॉर्ड और अन्य विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक ने मुख्यातिथि कर्नल धनीराम शांडिल के हाथों ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि तिलक राज शर्मा ने बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है और वर्तमान में ऊना में बन रहे बल्क ड्रग पार्क को जमीन पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उद्योग और प्रशासनिक जगत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें “बद्दी मैन” के नाम से भी जाना जाता है।

समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एल्क्युरा हेल्थकेयर हॉस्पिटल को हेल्थकेयर इनोवेशन एंड सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड और डॉ. साहिल शर्मा को एक्सीलेंस इन एडवांस्ड सर्जरी एंड हेल्थकेयर लीडरशिप अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत व्यक्तियों को हिमाचली शॉल, टोपी, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार रुपये की नकद राशि तथा संगठनों को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *