हिमाचल उत्सव में तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड,औद्योगिक प्रगति में उत्कृष्ट योगदान व प्रशासनिक दक्षता के लिए किया सम्मानित

Spread the love

सोलन, सुरेन्द्र राणा: सोलन में 21वें हिमाचल उत्सव अंतिम संध्या में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हिमाचल गौरव अवॉर्ड और अन्य विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में उत्कृष्ट योगदान व प्रशासनिक दक्षता के लिए उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को हिमाचल गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उद्योग विभाग के जिला प्रबंधक ने मुख्यातिथि कर्नल धनीराम शांडिल के हाथों ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि तिलक राज शर्मा ने बीबीएन औद्योगिक

क्षेत्र को विकसित करने के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वह ऊना में बन रहे बल्क ड्रग पार्क को जमीन पर उतारने में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्हें औद्योगिक और प्रशासनिक सर्कल में उल्लेखनीय योगदान और काम के लिए बद्दी मैन के नाम से भी बुलाया जाता है। इसके अलावा समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एलक्युरा हेल्थकेयर हॉस्पिटल को हेल्थकेयर इनोवेशन एंड सर्विस एक्सिलेंस अवार्ड और डॉ. साहिल शर्मा को एक्सिलेंस इन एडवांस्ड सर्जरी एंड हेल्थकेयर लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया।

हिमाचल गौरव पुरस्कार हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करता है। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवाओं, सामाजिक सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और उद्योग, विज्ञान और इंजीनियरिंग, पर्यटन, कला और संस्कृति, खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है।

हिमाचल गौरव पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं में करनैल राणा, लाखेश चंदेल, बिलासपुर से- एसआई रानी, राजगढ़ से- नेमचंद ठाकुर, सोलन से शामिल हैं।

यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। तिलक शर्मा को यह पुरस्कार मिलने पर बधाई दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *