CM महिला रोजगार योजना : बिहार की महिलाओं को 10-10 हजार, 75 लाख के खाते में डाली राशि

Spread the love

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया और 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपए की राशि हस्तांतरित की, जिसकी कुल राशि 7,500 करोड़ रुपए है। इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। 10,000 रुपए का प्रारंभिक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, और यदि आवश्यक होगा, तो रोजगार शुरू होने के बाद दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों के माध्यम से उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।इस मौके पर जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते, तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते। आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वे पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले लूट जाता था। एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *